हाटा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने देवर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर देवर ने उसके साथ मारपीट की है। महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कहा है कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में विदेश रहता है। घर पर महिला बच्चों के साथ अकेली रहती है। महिला का आरोप है की उसका देवर उस पर बुरी नजर रखता है। एक दिन मौका पाकर देवर उसके कमरे में घुसकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर देवर ने मारपीट की। इस दौरान महिला को चोटें भी आईं। शुक्रवार को महिला ने हाटा पुलिस को तहरीर देकर मामले कि शिकायत की। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवर के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट के धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।