मथौली। हाटा-कप्तानगंज मार्ग स्थित लोहेपार पुल के पास शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मथौली सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटे का सीएचसी में इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हाटा कोतवाली के गांव तितिला निवासी सुनील (36) अपनी मां कटोरा देवी (55) को मथौली स्थित मां चेंडा देवी मंदिर में पूजा करने के लिए ले जा रहे थे। अभी वे लोहेपार पुल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायल मां और बेटे को मथौली सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने मां कटोरा देवी को मृत घाेषित कर दिया। वहीं घायल सुनील का इलाज सीएचसी में चल रहा है।