पडरौना। क्षेत्र के बतरडेरा में बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को बीईओ ने बंद करा दिया। स्कूल संचालक को चेताया कि बिना मान्यता के दोबारा विद्यालय का संचालन मिला तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
सदर बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बिना मान्यता के विद्यालयों को बंद कराया जा रहा है। शनिवार को बतरडेरा गांव में संचालित जीडी एकेडमी की जांच की गई। प्रबंधक से विद्यालय की मान्यता की कॉपी मांगी गई। वह मान्यता की कॉपी नहीं दिखा सके। स्कूल को बंद कराते हुए के 210 छात्र-छात्राओं का नामांकन नजदीकी विद्यालय में कराने के निर्देश दिए गए।
मुख्यालय स्थित विकास भवन में आग लगने के बाद जुटे लोग। संवाद
मुख्यालय स्थित विकास भवन में आग लगने के बाद जुटे लोग। संवाद