फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दरवाजे का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी

Sun, 24 Nov 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव हरपुर सुक्खड़ में शुक्रवार की रात एक मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवरात उठा ले गए। हरपुर सुक्खड़ निवासी विद्या भूषण त्रिपाठी ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को साले की मृत्यु की सूचना मिलने पर परिवार के साथ गोरखपुर जिले के गांव उरुआ बाजार अपने ससुराल चले गए। घर पर कोई नहीं था। इस मौके का फायदा उठाकर चोर उनके घर का ताला तोड़कर नकदी, 13 सोने की अंगूठी, एक चेन, छह कान की रिंग आदि उठा ले गए। अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर छानबीन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें