फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन से कटकर भालू की मौत, एक घंटे रुकी रहीं वंदे भारत समेत कई ट्रेनें

Tue, 21 Jul 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा(कुशीनगर)। पनियहवा और वाल्मीकिनगर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह जंगली भालू ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक वन विभाग की टीम पहुंची, भालू की मौत हो गई। हादसा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) क्षेत्र में भापसा नदी पर बने रेलवे पुल के पास हुआ। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। वंदे भारत समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार की रात किसी ट्रेन की चपेट में भालू के आने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार सुबह सूचना मिलते ही मदनपुर वन रेंज की टीम आ गई। वनपाल राजेश रोशन, वन आरक्षी सुजीत कुमार तथा पशु चिकित्सक डॉ. संजीव रंजन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। भालू के शव को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद रेल परिचालन धीरे-धीरे सामान्य हो सका। हादसे के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस और सप्तक्रांति एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। मदनपुर वनक्षेत्र अधिकारी नसीम अहमद अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें