पकड़ा गया बंदर।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : katra news
जानकीनगर। करीब एक महीने से दहशत में रह रहे वार्ड नंबर-5 बापूनगर सेमराधूसी के लोगों ने चंदा लगाकर उत्पाती लंगूरों को पकड़वाया। शिकारियों की टीम ने सोमवार को दोनों लंगूरों को सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। इसके बाद मुहल्ले में राहत का माहौल है।
वार्ड के लोगों का कहना है कि उत्पाती लंगूरों ने मोहल्ले के करीब 20 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। करीब एक महीने से वे दहशत में रह रहे थे। इसके बाद भी नगर पालिका लंगूरों से निजात दिलाने की कोई पहल नहीं कर रही थी। आखिरकार, मोहल्ले के लोगों को चंदा एकत्र कर महराजगंज से शिकारियों को बुलवाना पड़ा।
मोहल्लावासियों का कहना है कि दोनों उत्पाती लंगूर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं पर हमला कर घायल कर रहे थे। लोग में घर से बाहर निकलने से डर रहे थे। लंगूरों के हमले से एजाज अहमद, ताहिरा खातून, बबिता गोड़, खुशबू निशा, गुलशन नेशा, रेहाना समेत 20 से अधिक लोग जख्मी हो चुके थे। पालिका प्रशासन ने जब कोई कदम नहीं उठाया तो वार्डवासियों को आपस में चंदा एकत्र कर महराजगंज से टीम बुलानी पड़ी। लंगूरों के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
पकड़ा गया बंदर।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : katra news