सुकरौली। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विद्यासागर गुप्ता का तबादला जनपद बलिया कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार शासन के स्थानांतरण आदेश के अनुपालन में उन्हें बलिया में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, बुधवार को विद्यासागर गुप्ता ने अपना कार्यभार मनीष कुमार शर्मा, खंड विकास अधिकारी, कुशीनगर को सौंप दिया। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि कार्यभार हस्तांतरण के बाद वह बलिया पहुंचकर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष अपना योगदान सुनिश्चित करें।