फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों की सुरक्षा में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें

Sun, 05 Mar 2017 11:58 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान खत्म होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें कड़ी सुरक्षा के बीच जमा कर दी गईं। देर रात तक मतदानकर्मी स्ट्रांग रूम में अपने ईवीएम और स्टेशनरी जमा करने के बाद घर लौटे। ईवीएम की सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बल के जवान लगाए गए हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के छठें चरण में शनिवार को 2470887 वोटरों में से 58 फीसदी से ज्यादा वोटरों ने  मताधिकार का प्रयोग किया था। 12 हजार से अधिक मतदानकर्मियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान किया। स्ट्रांग रूम के बाहर तब तक गहमागहमी की स्थिति रही, जब तक सभी मतदानकर्मियों ने अपने ईवीएम और स्टेशनरी वहां तैनात कर्मचारियों को रिसीव नहीं करा दिया। रात के समय नगर में वाहनों का जाम लग जाने के कारण उन्हें सामान लेकर काफी दूर तक पैदल भी चलना पड़ा।

देर रात तक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें और स्टेशनरी पडरौना नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में जमा की गईं। फिर उन्हें सील कर अर्द्धसैनिक बल के जवानों की निगरानी में सौंप दिया गया। ईवीएम जमा करने के बाद ज्यादातर मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी घर वापसी के लिए परेशान रहे, क्योंकि देर रात में वाहन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें पडरौना नगर की सड़कों पर भटकना पड़ा। उन्हें भोजन इत्यादि के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें