रामकोला। कस्बा में संचालित भारत इंडसइंड बैंक के प्रबंधक ने रामकोला पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बैंक के एक कर्मचारी पर कलेक्शन का 4.08 लाख रुपये लेकर भागने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बैंक के शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ठाकुर ने रामकोला एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता को दी तहरीर में बताया कि उनके बैंक की तरफ से ग्रामीण व शहरी महिलाओं को ई-केवाईसी के माध्यम से स्वरोजगार करने के लिए ऋण दिया जाता है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि ब्रांच में तैनात राकेश यादव निवासी पुराना बरहज जिला देवरिया ब्रांच में कलेक्शन के आए 4,08,098 रुपये लेकर भाग गए हैं। बैंक के कई कर्मचारी उनके घर पहुंचे तो उनके परिवार के लोग उन्हें भागकर रुपये मांगने गए कर्मचारियों को मारने पीटने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।