फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अभियान चलाकर आशा कार्यकर्ताओं का बनेगा आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर अभियान चलाकर आशा और आशा संगिनियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए सीएमओ ने सभी अधीक्षकों को निर्देश दिए है। इसके बाद इनके परिवार को भी आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जिले के कुल 1980 आशा और आशा संगिनी है। शासन ने इन्हें आयुष्मान योजना से जोड़कर पांच लाख तक नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिले में इसके लिए अभियान शुरू हो गया है। सभी के आधार कार्ड को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आयुष्मान मित्र व सीएचओ को लगाया गया है। आशा और आशा संगिनी के आयुष्मान कार्ड बनने के बाद इनके परिवार को भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर आशा और आशा संगिनी को आयुष्मान योजना से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए सभी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। सभी अधीक्षकों को निर्देश दिए गए है कि इसे गंभीरता से लेते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें