फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अयोध्या पाल बने कटहरही के कार्यवाहक प्रधान

Sun, 01 Dec 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के कटहरही में शनिवार को कार्यवाहक ग्राम प्रधान चुना गया। करीब दो माह पहले गांव के निर्वाचित ग्राम प्रधान के निधन के बाद से पद रिक्त चल रहा था। कार्यवाहक ग्राम प्रधान का चयन कसया एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार और बीडीओ की मौजूदगी में किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अयोध्या पाल को कार्यवाहक प्रधान चयन किया।
विज्ञापन

कसया नायब तहसीलदार शैलेश सिंह और रामकोला बीडीओ अधिकारी विजय कुमार सिंह की मौजूदगी में गांव निर्वाचित वार्ड सदस्यों ने सर्वसम्माति से अयोध्या पाल को कार्यवाक ग्राम प्रधान चुना। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान एडियो पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत सदस्य राजमती देवी, कुशमावती देवी, लक्ष्मण, महेंद्र प्रसाद, रोहित सिंह श्रीनेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें