फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी पर होगी कार्रवाई : एआरटीओ

विज्ञापन
एनएच पर बस चालकों और यात्रियों को जागरूक करते एआरटीओ मोहम्मद अजीम।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी पर होगी कार्रवाई : एआरटीओ
विज्ञापन

- एआरटीओे ने परिवहन निगम और जिले के सभी प्राइवेट बस स्टेशन के जिम्मेदारों को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग की तरफ से अभियान चलाकर वाहन चालकों और यात्रियों को कोरोना संक्रमण के प्रति सतर्क किया जा रहा है। इसके अलावा मंगलवार को एआरटीओ की तरफ से जिले के सभी प्राइवेट बस स्टेशन और परिवहन निगम के अधिकारियों को पत्र जारी कर बस संचालन के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एनएच-28 और पडरौना-कसया मार्ग पर सहायक परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम और यात्री कर अधिकारी राजकुमार की अगुवाई में अभियान चलकार वाहन चालकों और यात्रियों को कोरोना संक्रमण के प्रति के जागरूक किया गया। एआरटीओ ने कहा कि शासन कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए पूरी तरह सतर्कता बरत रही है। लेकिन सरकार के इस प्रयास में लोगों की सहभागिता बेहद जरूरी है। ऐसे में यात्रा करते समय बस चालक व परिचालकों के साथ सभी यात्रियों को कोरोना गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करना चाहिए। उन्होंने 15 बस और पांच ट्रकों की जांचकर वाहन चालकों और यात्रियों को सड़क सुरक्षा नियमों के अलावा कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की अपील की। एआरटीओ ने मंगलवार को जिले के सभी प्राइवेट बस स्टेशन के पदाधिकारियों और परिवन निगम के एआरएम को पत्र भेजा है। इसमें बसों को सैनिटाइज कर सवारी बैठाने, परिचालक के पास सैनिटाइजर और मास्क रखने की अपील की है। उन्होंने चेताया कि यदि जांच के दौरान कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन में कोई भी लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें