लक्ष्मीगंज। कप्तानगंज-रामकोला मार्ग स्थित साहबगंज चौराहे पर बुधवार की दोपहर 58 वर्षीय ऑटो चालक भुलेट प्रसाद की ऑटो चलाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। हार्ट अटैक की सूचना पर आए परिजन उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। कुछ देर गंडक नदी के कोटिस घाट के पास अंतिम संस्कार कर दिए।
रामकोला थाना क्षेत्र के पगार छपरा गांव निवासी 58 वर्षीय भुलेट प्रसाद ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। रोज की तरह बुधवार को भी वे कप्तानगंज से सवारी लेकर रामकोला की तरफ आ रहे थे। साहबगंज चौराहे के पास उनके सीने में अचानक दर्द होने लगा। सड़क किनारे ऑटो रोक कर जैसे ही उतरे, अचेत होकर गिर गए। बेटे बबलू प्रसाद ने बताया कि पिता हार्ट के मरीज थे। उनका काफी समय से इलाज चल रहा था।