फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बर्दाश्त नहीं की जाएगी माहौल बिगाड़ने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के बड़हरा गांव में बुधवार की शाम सीओ की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में डोल मेला का आयोजन करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

सीओ आरपी सिंह ने कहा कि त्योहार के मौके पर शांति बनाए रखना प्राथमिकता है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। शरारती तत्वों से सख्ती बरतने में कोई संकोच नही किया जाएगा। संवेदनशील श्रेणी में होने की वजह से बड़हरा गांव का डोल मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रमुख मांग डोल गुजरने के रास्ते में आने वाले बिजली के तार, खंभों को समय रहते दुरुस्त कराने और गांव में साफ-सफाई कराने की बात कही गई।
इस दौरान कोतवाल ओपी तिवारी, मिश्रौली चौकी प्रभारी शैलेंद्र मिश्र, पवन गुप्त, दीनानाथ गुप्त, महेंद्र रौनियार, धनंजय तिवारी, पूर्व प्रधान मोहम्मद सगीर, अकलीम, कृष्ण मोहन, किशन, एजाज,वशीर अहमद, मोहम्मद अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें