फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 10 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 28 Mar 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर शाम 10 साल की बच्ची से 55 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म की कोशिश की। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम करीब 7 बजे बालिका को अधेड़ बहला-फुंसलाकर सुनसान घर में ले गया। उसके मुंह पर कपड़ा डालकर अश्लील हरकत करने के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। कुछ लोगों के वहां पहुंच जाने से आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। परिवार के लोगों ने सूचना थाने पर दी। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को इसकी लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें