हाटा। तहसील स्तरीय सांसद-विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हाटा नगर के श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज मैदान में हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक मोहन वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद में अश्विनी सिंह और 800 मीटर दाैड़ में सुधा गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से संचालित इस प्रतियोगिता में हाटा तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चले इस प्रतियोगिता में लंबी कूद, दौड़, कबड्डी आदि खेलों का प्रदर्शन किया गया। अंतिम परिणाम के अनुसार 800 मीटर दौड़ के बालिक वर्ग में सुधा गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं वही सोनी चौहान दूसरे स्थान पर रहीं।
1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विनय प्रथम और शिवम सिंह दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में अश्वनी सिंह प्रथम और विनय कुमार दूसरे स्थान पर रहे। मैदान में खिलाड़ियों के जोश और प्रदर्शन को देखकर विधायक वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की।