फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सचिवों ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Dec 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विशुनपुरा में बीडीओ को ज्ञापन सौंपते सचिव। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
पडरौना। ऑनलाइन उपस्थिति और अतिरिक्त कार्य के विरोध में शुक्रवार को जिले भर के ग्राम सचिव लामबंद दिखे। सचिवों ने काली पट्टी बांधकर अपने-अपने ब्लॉक कार्यलय परिसर में धरना प्रदर्शन किए। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को देखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे सचिवों ने चेताय कि यदि उनकी मांग शीघ्र पूरा नहीं होती है तो बडे़ स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पडरौना ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन को संबोधित कर रहे ग्राम सचिव भगवंत प्रसाद ने कहा कि सरकार बिना संसाधन दिए उनसे रोबोट की भांति कार्य लेना चाहती है। महीने भर ग्राम पंचायत से ब्लॉक तक और ब्लाॅक से जिला मुख्यालय तक मीटिंग के लिए बुलाया जाता है। बिना मोबाइल और डाटा दिए सभी कार्य वे व्यक्तिगत मोबाइल से करते हैं। इस दौरान ग्राम सचिव रामाशीष कुशवाहा, विनोत कुमार यादव, दुर्गेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। मंसाछापर संवाद के अनुसार ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली, अतिरिक्त कार्यभार और अव्यवहारिक आदेशों के विरोध में शुक्रवार को विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय पर सचिवों ने सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक धरना दिया। सचिवों की मांगे थी कि ग्राम पंचायत स्तर पर ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्यता को तत्काल समाप्त किया जाए। कप्तानगंज संवाद के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के कप्तानगंज इकाई ने ब्लाॅक मुख्यालय पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन बीडीओ अमरनाथ पांडेय को सौंपा। पकड़ियार बाजार संवाद के अनुसार ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय पर सांकेतिक सत्याग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें