फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एआरटीओ और सिपाहियों पर पिटाई का आरोप, ट्रक चालकों ने जाम किया हाईवे

Sat, 30 Nov 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया पुलिस चौकी के पास एनएच-28 स्थित सोहंग मोड़ के पास जांच के दौरान एआरटीओ और ट्रक चालक के बीच विवाद हो गया। ट्रक चालकों ने एआरटीओ और सिपाहियों पर वसूली का विरोध करने पर पिटाई का आरोप लगाते हुए हाईवे की एक लेन जाम कर दी। दो घंटे तक करीब चार किमी लंबा जाम रहा।
विज्ञापन

सूचना पर आई तुर्कपट्टी पुलिस ने जाम हटवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर आय दिन एआरटीओ और ट्रक चालकों में बहस होती है। पूरे दिन हाईवे पर एआरटीओ का वाहन चालक और सिपाही लेकर दौड़ते रहते हैं।
मुरादाबाद निवासी ट्रक चालक सद्दाम खलासी शरीफ के साथ गाजियाबाद से ट्रक से सामान लेकर असम के गुआहाटी जा रहे थे। अभी तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के घाघी नदी के पास पहुंचे थे कि एनएच पर वाहनों के कागजातों की जांच कर रहे एआरटीओ के निर्देश पर परिवहन विभाग के सिपाहियों ने ट्रक को रोकने के संकेत दिए। ट्रक चालकों का आरोप है कि कागजात जांच के दौरान ही विवाद होने लगा। इसके बाद एआरटीओ ने सिपाहियों के साथ ने चालक और खलासी को ट्रक की केबिन से खींचकर मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान एनएच के एक लेन पर करीब चार किलोमीटर तक ट्रक समेत अन्य वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहां जाम में फंसे नाराज ट्रक चालकों ने एआरटीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। ट्रक चालकों का आरोप है कि जांच के नाम पर एआरटीओ के सिपाही वसूली करते हैं। इसका विरोध करने पर कागजों में कमी बताकर कार्रवाई की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

आज भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। सूचना पर पहुंचे मधुरिया चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार राम ने ट्रक चालकों को समझा-बुझाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें