दुदही। क्षेत्र पंचायत की बैठक मंगलवार को ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। पिछली कार्रवाई पर चर्चा के बाद विकास कार्यों पर मुहर लगी। लोगों ने गांवों में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए छिड़काव और खराब पड़े इंडिया हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग पुरजोर तरीके से उठाया। ब्लॉक में तैनात सभी कर्मचारियों के उपस्थित नहीं होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जाहिर किया।
दुदही ब्लॉक प्रमुख रमावती देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बीडीओ रामराज कुशवाहा ने क्षेत्र पंचायत बैठक की कार्रवाई पिछली कार्रवाई की पुष्टि कराने के बाद शुरू कराई। बैठक में ब्लॉक में तैनात कई कर्मचारी मौजूद नहीं थे, इस पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर कार्रवाई के लिए अनुरोध किया जो सर्वसम्मति से बैठक में मान लिया गया। फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि आठ वर्ष हर क्षेत्र का विकास सरकार ने किया। प्रधान मंत्री सड़क से सभी गांवों को जोड़ने का कार्य किया गया। प्रधान मंत्री मुख्यमंत्री आवास, स्वच्छ शौचालय का निर्माण कराया गया। पूर्व की सरकारों ने आज तक नहीं यह कार्य कराया था। फाजिलनगर ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, लल्लन गोड़,डा. अरबिंद कुमार, जेई यूपी सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर रितेश गुप्ता, प्रभारी सीडीपीओ मीना देवी आदि मौजूद रहे।