पडरौना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से देश में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों को बताकर लोगों को किसी भी तरह का नशा नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। नशा मुक्ति अभियान में शामिल जागरूकता गाड़ी को डीएम विशाल भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट से निकाली शोभा यात्रा रविंद्र नगर चौक से होते हुए छावनी, सुभाष चौक, तिलक चौक, जटहां रोड से होते हुए अंबे चौक पहुंची जहां नशा से होने वाले नुकसान की जानकारी देकर शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान बीज विकास निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, वीरेंद्र भाई, मीरा दीदी, मीनू जिंदल, अशोक भाई, छांगुर भाई, कन्हैया भाई, रामप्रवेश भाई, हरि गोविंद भाई मौजूद रहे।