कसया। क्षेत्र के फुर्सतपुर चौराहा पर मंगलवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें जिले के अलावा देवरिया, जौनपुर समेत अन्य कई जिलों के पहलवान शामिल हुए, जिसमें बनारस एवं गोरखपुर के पहलवानों की कुश्ती रोमांचक रही।
कुश्ती का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतवंत यादव, बलराम राव, शमशाद सोनू आदि ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। पहला मुकाबला देवतहां के तूफानी और बनारस के संदीप पहलवान के बीच हुआ। इसमें तूफानी ने प्रतिद्वंदी पहलवान को चित कर दिया। इसी तरह बनारस के नदीम को अडरौना के राकेश ने पटकनी दी। बभनौली के सुमंत ने बनारस के संटू पहलवान को आसमान दिखाया। जौनपुर के मोनू को देवरिया के पहलवान मुमताज ने पटकनी दी। गोरखपुर के पहलवान गुड्डू ने राहुल को चित किया। महाराजगंज की महिला पहलवान अर्चना और गोरखपुर की पहलवान खुशी के बीच कुश्ती राेमांचक रही। अर्चना ने खुशी को पटकनी दी। रेफरी की भूमिका परश़ुराम यादव व चग्घा यादव ने निभाई। अंत में ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान मुलायम यादव, शैलेश, गणेश, राजू, राहुल, कन्हैया यादव, विजय, ब्यास तिवारी, शमशुद्दीन, एजाज, शैलेंद्र उर्फ मोनू, अंगद, छोटे, अक्षयबर प्रसाद, विनोद तिवारी, रविंद्र, बैजु, धीरज, प्रमोद, रामाश्रय, विश्राम यादव, मेंहदी हसन, योगेंद्र तिवारी, शमशाद, मोनू, रिजवान, नंदू आदि मौजूद रहे।