पडरौना। शहर के हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में कॉलेज के संस्थापक पंडित मातादीन शर्मा की 94वीं जयंती समारोह के दूसरे दिन कुर्सी दौड़ और कबड्डी मैच का आयोजन हुआ। इसमें बालक और बालिका वर्ग की हुई अलग-अलग प्रतियोगिताओं विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अभिषेक राय ने कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला बालक वर्ग के कक्षा 7वीं व 8वीं के बीच हुआ। इसमें कक्षा 8वीं टीम विजयी हुई। दूसरा मुकाबला 11वीं गणित व 11वीं बायो के बीच खेला गया, लेकिन बारिश होने के चलते मैच बराबारी पर छूट गया। मैच में निर्णायक की भूमिका उशेष पांडेय व सद्दाम हुसैन ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में सदरे आलम और खेल प्रतियोगिता का संचालन दिवाकर यादव ने किया। इसके बाद बालक वर्ग की शुरू हुई शतरंज प्रतियोगिता का क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। पहला मुकाबला सुमित पटेल व अखंड प्रताप के बीच खेला गया, जिसमें अखंड प्रताप विजयी रहे, वहीं दूसरा मुकाबला विवेक खरवार और अरमान के बीच खेला गया। इसमें विवेक खरवार विजेता रहे। तीसरा मुकाबला अंश केशरी व अमन मोदनवाल के बीच खेला गया। इसमें अंश केशरी विजयी रहे। इसके बाद शतरंज प्रतियोगिता का सेमी फाइनल मुकाबला अंश केशरी व विवेक खरवार के बीच खेला गया, जिसमें अंश केशरी विजयी रहा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अखंड प्रताप और श्रेयांस कुमार के बीच खेला गया। इसमें अखंड प्रताप विजयी रहे।
इसके बाद बालिकाओं का जूनियर और सीनियर वर्ग में कुर्सी दौड़ हुआ। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में जुली 10वीं-ब की टीम प्रथम और रोशनी सिंह 11वीं अंग्रेजी माध्यम की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह जूनियर वर्ग में आराध्या गोंड 6वीं की प्रथम और अराधना प्रजापति 8वीं की टीम प्रथम रही। अंत में जूनियर बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रियांशी प्रथव ओर सबिना खातून ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी विजेता और उपविजेता टीम को कॉलेज के प्रबंधक मनोज सारस्वत और प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने संबोधित कर प्रोत्साहित किया।
इस दौरान उमेश गोंड , राहुल कुशवाहा, दिवाकर यादव, विवेक, प्रदीप, सचिन, अमित राव, राहुल कुशवाहा, मनोज मणि, कैलाश पति त्रिपाठी, अवधेश कुमार मिश्रा, उमेश चन्द, दिवाकर यादव, वंदना, सविता, मैनेजर कुशवाहा, सतेंद्र कुशवाहा, मिथिलेश उपाध्याय, अवधेश कुशवाहा, संध्या त्रिपाठी, सत्येष आदि मौजूद रहे।