फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में घुसा चोर, गृहस्वामी को धक्का देकर भागा

Sun, 03 Aug 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर स्थित गांव धारमठिया के एक व्यक्ति के घर शुक्रवार की आधी रात एक अज्ञात युवक घर के दो मंजिला पर चढ़ गया और इसी बीच गृहस्वामी का लड़का उसे पकड़ लिया लेकिन वह उसे धक्का मारकर दो मंजिला मकान से कूद कर सड़क पर खड़े साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन


पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग के किनारे मुर्तुजा अंसारी का घर है। रात करीब 1 बजे के करीब उनके दो मंजिला घर में कुछ हलचल होने के बाद उनका लड़का बाहर निकला तो एक अज्ञात युवक को देखकर शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया, लेकिन उस अज्ञात युवक लड़के को धक्का मारते हुए दो मंजिला घर से धान के खेत में छलांग लगा कर कुद गया। उसके शर्ट का आधा भाग मुर्तुजा के लड़के के हाथ में आ गया। शर्ट के पैकेट में युवक के आधार कार्ड भी होना बताया जा रहा है। घर से कोई सामान चोरी नहीं गया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया तहरीर मिली है जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें