मंसाछापर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरनहवा में राज्यसभा सांसद और सदर विधायक ने मनरेगा से निर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण और विवाह भवन का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्य से गांव का विकास होगा। राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास कार्य हो रहे है। बिना भेदभाव सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना प्राथमिकता में है। अंतिम पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान बीडीओ सुशील कुमार सिंह, मोहन चौहान, ओमप्रकाश गुप्ता, मदन चौहान आदि मौजूद रहे।