मंसाछापर। त्योहार के समय बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। विशुनपुरा ब्लॉक के जरार उपकेंद्र से जुड़े गांव के उपभोक्ताओं ने सुबह 11:30 बजे उपकेंद्र पहुंचकर कार्यालय में ताला बंद कर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद किन्नर पट्टी बाजार में पडरौना-जटहां मार्ग पर जाम कर धरने पर बैठ गए।
उपभोक्ताओं का आरोप था कि रोजाना महज छह से सात घंटे ही बिजली मिल रही है। करीब ढाई घंटे तक चले धरना प्रदर्शन से सड़क के दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लग गई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ध्रुव नारायण यादव, ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा, राकेश कुमार गिरी, पुनीत त्रिपाठी, विपिन श्रीवास्तव मौजूद रहे।