पडरौना। शहर के सरदार पटेल नगर में 28 घंटे बाद भी विद्युत विभाग की तरफ शुक्रवार को मामूली केबल फॉल्ट को ठीक नहीं कराया जा सका। इसके चलते भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ी रही। जानकारी के अनुसार, बीते बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे से शहर के सरदार पटेल नगर में केबल फॉल्ट होने के चलते बिजली की आपूर्ति ठप हो गई थी। विभागीय कर्मियों ने फॉल्ट की सूचना मिलने के बाद ठीक करने के लिए पहुंचे थे लेकिन रात में अंधेरा होने के चलते नहीं बना पाए। इसके चलते वार्ड के लोग बिना बिजली के ही मुश्किल से रात गुजारी। वहीं,शुक्रवार को केबल फॉल्ट बनाने के लिए कर्मियों की टीम पहुंची,लेकिन रात आठ बजे तक मरम्मत कार्य चल रहा है। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कुछ घंटों पर मरम्मत कार्य पूरा कर बिजली की आपूर्ति आरंभ करा दी जाएगी।