फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग मौत
विज्ञापन

कसया। थाना क्षेत्र के गांव मैनपुर के टोला खदहीं एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिवारीजनों के मुताबिक मैनपुर गांव के खदहीं टोला निवासी छेदी (71) बुधवार की सुबह करीब नौ बजे तेजवलिया निवासी एक व्यक्ति के साथ घर से निकले थे। शाम पांच बजे घर पहुंचे तो उनके हाथ के बाएं अंगूठे पर नीली स्याही लगा देखा गया। इसके बारे में परिजनों ने पूछा तो उन्होंने जमीन बैनामा करने की बात कही। देर शाम करीब सात बजे जब परिजन उनके पास गए तो देखे कि उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों को संदेह है कि उन्हें कुछ खिला दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे पहुंचे हलका एसआई अनिल शर्मा, हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजेश यादव, विशाल यादव ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी एसओ शर्मा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें