फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक का हेमंत सिंह फाइल फोटो।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन

बाइक से ससुराल जा रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा/उजारनाथ। पटहेरवा थाना के करमैनी व मोगलपुरा गांव के बीच पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर बुधवार की देर रात गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से ससुराल जा रहे एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लबनिया गांव के निवासी हेमंत सिंह (32) बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से करमैनी गांव में अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर मोगलपुरा नहर के आगे बढ़े थे कि विपरीत दिशा से आ रही गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। वह बाइक सहित सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से अचेत हो गए। बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही फंस गई। उसके बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव व ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें