फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से कुल 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में कराया गया, जहां एक पक्ष के रमेश कुशवाहा के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनका इलाज अब भी जारी है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में शुक्रवार की रात पुलिस ने एक पक्ष के रमेश कुशवाहा की तहरीर पर 8 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, शनिवार की शाम तक दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी, जबकि उस पक्ष के भी कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि माघी कोठिलवा गांव में दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इससे पहले भी पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें