फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग घायल, गंभीर

Wed, 17 Dec 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिबनी बजरवां। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित माधोपुर बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार बुजुर्ग एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग निवासी बृजभूषण उपाध्याय (77) मंगलवार की शाम करीब छह बजे किसी जरूर काम के लिए बाइक से निकले थे। वे माधोपुर बुजुर्ग गांव के शिव मंदिर के पास एनएच पार कर रहे थे। इसी दौरान वे एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उनहें तमकुहीराज सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ֵ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें