सुकरौली। ग्राम पंचायत वृन्दावन में बने सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का मंगलवार को बीडीओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय में पाइप, टोटी और मोटर लगा नहीं मिला। इसको गंभीर से लेते हुए बीडीओ ने अधूरे कार्यों को 15 दिन में पूरा कराने का निर्देश दिया।
बीडीओ उषा पाल ने बताया की वृन्दावन गांव में व्यवस्थाओं में तमाम अनियमितता मिली है। जिम्मेदारों को 15 दिन के भीतर अधूरे कार्य को पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। यदि दुबारा किसी तरह की लापरवाही मिली तो विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजी जाएगी। इस दौरान एडीओ पंचायत रामशीष गौतम माैजूद रहे।