फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामनगर पाटलीपुत्र स्पेशल का एक अतिरिक्त फेरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने रामनगर-पाटलीपुत्र साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का एक अतिरिक्त फेरा चलाने का निर्णय लिया है। पहले यह ट्रेन तीन फेरों के लिए निर्धारित थी। अब यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इसका परिचालन एक फेरा और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन नंबर 05080 रामनगर-पाटलीपुत्र पूजा स्पेशल प्रत्येक शनिवार को सात, 14 और 21 नवंबर को सुबह 5:50 बजे रवाना हुई। वहीं, ट्रेन नंबर 05079 पाटलीपुत्र-रामनगर पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार को आठ, 15 और 22 नवंबर को सुबह 9:45 बजे संचालित हुई। अब विस्तारित कार्यक्रम के तहत ट्रेन 28 नवंबर को रामनगर से और 29 नवंबर को पाटलीपुत्र से एक अतिरिक्त फेरा लगाएगी।
रामनगर से चलने वाली ट्रेन काशीपुर, बाजपुर, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होते हुए आगे बढ़ती है। वहीं, पाटलीपुत्र से चलने वाली ट्रेन दिघवारा, छपरा ग्रामीण, मढ़ौरा, मशरक, दिघवा दिगौली, गोपालगंज, थावे, तमकुहीरोड, पडरौना, कप्तानगंज और गोरखपुर होकर गुजरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें