फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अमृत भारत एक घंटे और सहरसा स्पेशल सवा घंटे पहुंची लेट

Sat, 28 Dec 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कोहरे के चलते शनिवार को सवारी से लेकर स्पेशल ट्रेनें घंटों विलंब से चली। अमृत भारत एक्सप्रेस एक घंटे और सहरसा आनंद विहार स्पेशल करीब सवा घंटे विलंब से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस रेल मार्ग पर चलने वाली सवारी गाड़ी भी दो-दो घंटे देरी से आईं। इससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा। ठंड अधिक होने के नाते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के कारण यहां तीन रूट की ट्रेनों का संचालन होता है। यहां से लंबी दूरी की ट्रेन संचालित होने के चलते कुशीनगर के अलावा पड़ोसी जिला महराजगंज और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भी लोग भी ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की हमेशा भीड़ रहती है। कोहरे के चलते शनिवार को इस रेल मार्ग पर संचालित अधिकांश ट्रेन विलंब से पहुंची, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
ट्रेनों में टिकट भी नहीं
एक तरफ जहां लोगों को ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर ट्रेन का टिकट पाने के लिए भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रमुख ट्रेनों में सीट नहीं है। वहीं तत्काल भी खुलते ही सीटें भर जा रही हैं। इससे लोग चाहकर भी अपनी यात्रा पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


0000000

ये ट्रेन विलंब से पहुंची

- दिल्ली से दरभंगा जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 5:18 बजे से एक घंटे विलंब से पहुंची।
- सहरसा से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय 8:20 बजे से 1:15 बजे विलंब से पहुंची।

- कोलकाता से गोरखपुर जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 7 बजे से 30 मिनट विलंब से पहुंची।

- गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय 8:05 बजे से दो घंटे विलंब से पहुंची।

- थावे से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय 11:25 बजे से 50 मिनट विलंब से पहुंची।


0000000





दिल्ली के लिए तत्काल टिकट लेने आए थे, लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाया है। फिर अगले दिन के लिए नंबर लगाया है। देखते हैं कि कल भी टिकट मिल पाता है या नहीं।
विज्ञापन




- भुआल गुप्ता, कप्तानगंज।


0000000


सवारी गाड़ी से नरकटीगंज जाना था, लेकिन यह ट्रेन करीब दो घंटे लेट है। इसके चलते यात्रा निरस्त कर रहा हूं। वहां जाने के बाद आज वापसी नहीं हो पाएगी।


- जगदीश यादव, झझवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें