फाजिलनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के सुमही गांव के सामने बाइक सवार तीन बदमाश देवरिया बाजार जा रहे एक व्यापारी से दो लाख दस हजार रुपये छिनकर भाग गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह ने मामले की जांच की। चौराखास थाना क्षेत्र के भुलन छपरा निवासी थाना क्षेत्र के ही बाढ़ू चौराहे पर जेवर व बर्तन का दुकान चलाते हैं। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे 2.17 लाख रुपये लेकर बाइक से देवरिया खरीदारी करने जा रहे थे। अभी वे थाना क्षेत्र के सुमही गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हे रोक लिया। एक बदमाश ने उनकी आंख में धूल झोंक दिया। उसके बाद बदमाशों ने उनके पास रखे 2.10 लाख रुपये छीनकर भागने लगे। व्यापारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। दूसरी जेब में 5,700 रुपये होने के कारण बच गए। पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर में आई पुलिस पीड़ित को साथ लेकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना की जानकारी होते ही तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह भी जांच पड़ताल में जुट गए।
उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है।