फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। एपी बांध टूटने के बाद तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रभावित गांवों में राहत सामग्री का वितरण शुरू किया गया है। इसी बीच राहत सामग्री के वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तमकुहीराज-अहिरौलीदान मार्ग पर सिसवा नाहर में जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर तरयासुजान थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।
जाम लगा रहे बाक खास गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आबादी करीब 10 हजार है और यहां लगभग 1,500 घर हैं। पिछले तीन दिनों से सभी घरों में बाढ़ का पानी भरा है। लोगों के सामने रहने और खाना बनाने तक की समस्या बनी हुई है। एसआई गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें