फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अन्नपूर्णा भवन निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 Mar 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कड़ियार गांव में अन्नपूर्णा भवन निर्माण कही और करवाने से नाराज लोगों ने ग्राम प्रधान व सचिव का
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पकडि़यार गांव में प्रस्तावित भूमि पर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण न होने से नाराज लोगों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने ग्राम प्रधान और सचिव का पुतला जलाकर कार्रवाई की मांग की। इसकी जानकारी मिलते ही बीडीओ ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे गांव के विजय बहादुर, चंदेश्वर, गोपीचंद, विरझन, रमेश और अखंड आदि ने कहा कि ग्राम सभा के गाटा संख्या 1139 (आबादी) पर अन्नपूर्णा भवन निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ था। राजस्व निरीक्षक ने भूमि की पैमाइश कर उसे चिन्हित भी किया गया था। सचिव ने चिह्नित स्थान की जियो-टैग भी कराई गई। उनका आरोप था कि सरकार से धन आवंटित होने के बाद सचिव मनमानी करते हुए गाटा संख्या 507 (खलिहान) की भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। उनका कहना है कि जिस स्थान पर निर्माण किया जा रहा है, वहां पहुंचने के लिए मार्ग तक नहीं है, जिससे भविष्य में आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मामला संज्ञान में आने के बाद बीडीओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत रामायण गुप्त, लेखपाल पूजा मद्धेशिया ने निरीक्षण किया। इसके बाद बीडीओ ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य को रुकवा दिया।

ग्राम प्रधान धर्मेंद्र उपाध्याय का कहना है कि बेवजह इस मामले को कुछ लोग तूल दे रहे हैं। भवन का निर्माण सही जगह करवाया जा रहा है।
-


तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है, जहां अन्नपूर्णा भवन के लिए प्रस्तावित भूमि है, वही निर्माण कार्य होगा। -अखंड प्रताप, बीडीओ, विशुनपुरा।

कड़ियार गांव में अन्नपूर्णा भवन निर्माण कही और करवाने से नाराज लोगों ने ग्राम प्रधान व सचिव का

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें