फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आए 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Wed, 18 Mar 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग स्थित पटखौली गांव के पास मंगलवार की शाम करीब पांच बजे 60 वर्षीय रामहरि सिंह ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर ही रहे थे, तब तक घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र ग्राम सभा राजमंदिर पाही टोला निवासी 60 वर्षीय रामहरि सिंह मंगलवार की शाम करीब पांच बजे कप्तानगंज से साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वे पटखौली गांव के चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि कप्तानगंज की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर उन्हें घायल देख मौजूद लोग अस्पताल भेजवाने की तैयारी कर ही रहे थे कि घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उधर ट्रक चालक मौका पाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे दौड़कार पकड़ लिया। सूचना पर आए चौकी प्रभारी बोदरवार सनी जावला ने शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि ट्रक को कब्जे हैं। चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें