फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थानाक्षेत्र के बरठा माफी टोला गांव के बाहर पुरानी रंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामना आया है। घटना में तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी शाहजहां खातून ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 14 अगस्त को उनका बेटा जावेद सुबह किसी काम से बाहर गया था। जब वह दोपहर घर लौट रहा था इसी बीच गांव के बाहर पुरानी रंजिश में गांव के बाहर ही उसे रोक लिया गया जहां सलीम, सहीम, एकलाख , मंजर अली , सुहैल गोलबंद होकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो उन्होंने उसे लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि बेटे को बचाने पहुंची शाहजहां खातून के साथ भी मारपीट की। इस संबंध में एसओ चंद्रभान सिंह ने कहा कि तहरीर के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें