उजारनाथ। बाइक रोककर मारपीट करने और चेन छीनने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना एक अप्रैल की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धर्मपुर पर्वत के विशाल चौहान पुत्र स्वर्गीय हरिलाल चौहान ने जेएम कोर्ट कसया में प्रकीर्णवाद दाखिल किया था। पीड़ित के अनुसार, वह कसया से तमकुही जा रहा था। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर बाइक खड़ी कर दुकान से पानी लेकर पी रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के प्रमोद चौहान, सोनू चौहान और रोहित चौहान निवासी पटहेरवा पांच अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
शोर सुनकर राहगीर पहुंचे तो धमकी देते भाग गए। जाते समय उसके गले से सोने की चेन भी छीन ले गए। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद