फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या ने किया कुशीनगर का भ्रमण

Mon, 11 Nov 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या ने कुशीनगर दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को महात्मा बुद्ध से संबंधित प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। उन स्थलों की ऐतिहासिकता, प्राचीनता और विशिष्टता से रू-ब-रू हुईं। उनके साथ श्रीलंका बुद्ध विहार के प्रभारी भंते डाॅ. नंद रतन और तिब्बत मंदिर के प्रभारी भंते कोंचोक तेनक्योंग भी घूम रहे थे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या रिंचेन लामो ने रविवार की सुबह करीब आठ बजे मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में शयन मुद्रा में बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए। बुद्ध वंदना के बीच चीवर चढ़ाया और विश्व शांति व कल्याण की कामना की। उन्होंने स्वर्ण आभा युक्त बुद्ध प्रतिमा की विशिष्टता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उत्खनित पुरावशेषों से संबंधित जानकारी भी लिया। भव्य स्तूप की परिक्रमा कर उसके महत्व को भी जाना। यहां से व्याख्या केंद्र और मांथा कुंवर मंदिर पहुंची। वहां उन्होंने महात्मा बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति वाले भू-स्पर्श मुद्रा में प्रतिमा का दर्शन किया। प्रतिमा और मंदिर निर्माण से जुड़ी ऐतिहासिकता की जानकारी हासिल की। बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप की परिक्रमा कर कैंडल जलाकर विशेष पूजा-अर्चना की। बुद्ध और महावीर से संबंधित पावानगर पहुंचकर दर्शनीय और पूजनीय स्थलों का भ्रमण किया और फोटो लिए। इसके बाद उनका काफिला राजकीय बौद्ध संग्रहालय पहुंचा। वहां छायाचित्र प्रदर्शनी में बुद्ध की अभय मुद्रा, ध्यान मुद्रा, ज्ञान प्राप्ति की मुद्रा में संरक्षित प्रतिमाएं, कला वीथिकाओं में मथुरा, गांधार शैली की कलाकृतियां, विभिन्न मुद्राओं में बुद्ध, पूर्व पाषाण काल, मध्य पाषाण काल, नव पाषाण काल समेत लगाए गए चित्रों को देखा। उन्होंने बातचीत में कहा कि कुशीनगर बहुत ही सुंदर, शांति प्रिय और सुखद वातावरण से आच्छादित है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए हम सबको सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहना होगा। इसके लिए राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे समुदाय के विकास और कल्याण के लिए अनेक योजनाओं की जानकारी मिल जाएगी। इसके साथ ही अल्पसंख्यक वर्ग तक इसका लाभ अवश्य पहुंचना चाहिए। संग्रहालय के वरिष्ठ सहायक तेज प्रताप शुक्ल ने जीर्णोद्धार के लिए अनुरोध भी किया। इस मौके पर तरुण शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें