फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पटाखे के धुएं से जहरीली हुई हवा, सांस और हृदय रोगियों के लिए बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दिवाली पर आतिशबाजी के कारण कुशीनगर की हवा प्रदूषित हो गई। सोमवार को एक्यूआई 350 तक पहुंच गया। मंगलवार को इसमें गिरावट आई और यह 119 पर आ गया लेकिन प्रदूषण का स्तर अब भी सामान्य से अधिक है। प्रदूषण का यह स्तर सांस और हृदय रोगियों के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन

दिवाली की रात हुई आतिशबाजी का असर हवा की सेहत पर पड़ा है। पटाखों से निकले धुएं और सूक्ष्म कणों के कारण कुशीनगर की हवा प्रदूषित हो गई। दिवाली के दिन रविवार को जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़कर 308 और सोमवार को यह 350 तक पहुंच गया। हालांकि मंगलवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई और एक्यूआई घटकर 119 पर आ गया। इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता सामान्य से खराब बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, शून्य से 50 तक का एक्यूआई अच्छा माना जाता है। इसके ऊपर बढ़ने पर हवा की गुणवत्ता प्रभावित होने लगती है।
दिवाली से पहले ही जिले की हवा में प्रदूषण बढ़ने लगा था। छह नवंबर को एक्यूआई 94 दर्ज किया गया था, यह सात नवंबर को बढ़कर 150 से 180 के बीच पहुंच गया। आठ नवंबर को सुबह एक्यूआई 111 था, लेकिन रात 11 बजे तक यह बढ़कर 308 हो गया। नौ नवंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक्यूआई 350 दर्ज किया गया। इसके बाद मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे इसमें गिरावट आई और यह 119 पर पहुंच गया। आपदा विशेषज्ञ रवि राय के अनुसार, दिवाली के आसपास जिले में एक्यूआई में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा। इसका असर खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की सेहत पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

सांस और हृदय रोगियों को अधिक खतरा : पटाखों से निकलने वाला धुआं स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इसमें मौजूद सूक्ष्म कण सांस के जरिये शरीर में पहुंचते हैं। पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनय पांडेय ने बताया कि हवा में मौजूद धुएं और धूल के कण सांस और हृदय संबंधी रोगियों की परेशानी बढ़ा सकते हैं। इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर पड़ता है। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभाग के छाती एवं सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. उपेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने पर सांस के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ऐसे लोगों को मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। साथ ही चिकित्सक की सलाह के अनुसार नियमित दवाओं का सेवन जारी रखना चाहिए।
उन्होंने बताया कि दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में 125 मरीज पहुंचे थे। इनमें करीब 30 मरीज सांस संबंधी परेशानी लेकर आए थे। वहीं, मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में 152 मरीज पहुंचे। इनमें सांस और एलर्जी की परेशानी वाले करीब 70 मरीज थे। उन्हें दवा देने के साथ ही मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें