हाइवे पर जमा नौजवान टायर जलाकर रास्ता बंद करने की तैयारी में थे तभी पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि युवकों को समझाया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि सुबह 10 बजे तक मौके पर ही युवकों की टोली बनी हुई थी।
तमकुही रोड स्टेशन पर फंसे यात्री
बिहार में गोरखपुर-पाटलीपुत्र की बोगी जलाए जाने के बाद कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। बिहार से तमकुही रोड होकर जाने वाली ट्रेनों के निरस्त होने से तमकुही रोड स्टेशन रेलवे स्टेशन पर तमाम यात्री फंस गए हैं।
रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री घंटों किसी ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे। बाद में उनको जब ट्रेन संचालन न होने की जानकारी हुई तो वह लौट गए। छपरा-कचहरी गोमती नगर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों पर असर पड़ा है।