फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उत्कर्ष की हत्या के बाद सिर पर बैठे रहे बेखौफ आरोपी, दहशत

Sat, 30 Aug 2025 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेमरा हर्दों गांव में पहुंचे पुलिस अ​धिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
कुशीनगर। कुबेरस्थान के सेमरा हर्दों गांव में शुक्रवार को आरएसएस के जिला सह संघ चालक के बेटे उत्कर्ष सिंह (38) की सिर में चाकू घोंपकर सगे भाइयों ने हत्या कर दी। एक आंख भी फोड़ दी। हत्या करने के बाद बेखौफ आरोपी उत्कर्ष के सिर पर काफी देर तक बैठे रहे।
विज्ञापन

उत्कर्ष का सांसे थमने के बाद ही आरोपी वहां से हटे। इससे गांव मेंं सनसनी फैल गई। आरएसएस के जिला सह संघ चालक इंद्रजीत सिंह के बेटे की हत्या की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांंव फूल गए। आननफानन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। गांव में तनाव का माहौल है। चारों तरफ बूटों की ही आवाज सुनाई दे रही है।
सीओ अजय सिंह ने बताया कि एक आरोपी को मौके से हिरासत में लिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। उधर, पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोपियों के घर वाले भाग खड़े हुए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापे मार ही है। नात-रिश्तेदार के घरों को भी खंगाला जा रहा है। गांव में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस की सायरन बजाती गाड़ियां सन्नाटे को चीर रही है। गांव वाले भी घर में दुबे हैं। अधिकतर घरों की लाइटेंं बुझ गई हैंं।
विज्ञापन

बता दें कि सेमरा हर्दों गांव निवासी उत्कर्ष सिंह और सचितानंद उर्फ लालधर के बीच दिन में किसी बात पर गांव के चौराहे पर कहासुनी हो गई थी। वहां लोगों ने बीच-बचाव कर दिया था। देर शाम को उत्कर्ष घर जा रहा था। रास्ते में सचितानंद उर्फ लालधर और उसके भाइयों ने उसे घेरकर पिटाई करने लगे।
इस दौरान आरोपियों ने उत्कर्ष के सिर में चाकू घोंप दिया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर पहुंचे परिजन व गांव वाले उत्कर्ष को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मारपीट के दौरान चंद्रजीत यादव, ज्ञानप्रकाश यादव, गुल्लू यादव को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ अजय सिंह ने वारदात की जानकारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें