फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मदनी मस्जिद के बाद गढ़हिया चिंतामणि गांव में पक्षकारों ने खुद तोड़ा निर्माण

Wed, 09 Jul 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। कुशीनगर के हाटा में मदनी मस्जिद का अवैध निर्माण का कुछ हिस्सा प्रशासन ने तुड़वा दिया था। अब ऐसा ही एक मामला तमकुहीराज तहसील के गढ़हिया चिंतामणि गांव में सामने आया, जहां सड़क की जमीन में बनी मस्जिद तोड़ दी गई।
विज्ञापन

तहसीलदार कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद के पक्षकारों ने मंगलवार को खुद ही मस्जिद को तोड़ दिया। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गढ़हिया चिंतामणि में करीब 20 वर्ष पूर्व मस्जिद का निर्माण कराया गया। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गांव के अरविंद किशोर शाही के नेतृत्व में तमकुहीराज तहसील में शिकायत दर्ज कराई कि गांव में मुख्य सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मस्जिद बनाई गई है।
इसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। तहसील प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम से जांच कराई तो सड़क की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मस्जिद का बनना पाया गया। इसके बाद तहसील प्रशासन की ओर से 27 जनवरी को आदेश पारित कर मस्जिद को हटाने के लिए आठ अप्रैल 2025 तक की मियाद निर्धारित की गई।
विज्ञापन

मियाद पूरी होते ही मुस्लिम पक्ष के लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ मस्जिद पहुंचे और वहां से सामान उठा ले गए। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने मामले में राहत के लिए प्रयागराज स्थित उच्च न्यायालय में रिट दायर कर न्याय की गुहार लगाई।
उच्च न्यायालय ने मुस्लिम पक्षकारों को राहत देते हुए 27 जनवरी के तत्काल मस्जिद के ध्वस्तीकरण के आदेश पर रोक लगाते हुए जिला मजिस्ट्रेट को निर्धारित समयावधि के दौरान सुनवाई पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने 10 जून को आदेश पारित कर तहसीलदार के आदेश को यथावत रखते हुए सरकारी जमीन से मस्जिद हटाने का आदेश दिया।
प्रयागराज हाईकोर्ट के निर्देश के बाद तय समय सीमा के तहत जिले के जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 10 जून को तहसीलदार तमकुहीराज के आदेश को बरकरार रखते हुए गढ़हिया चिंतामणि स्थित मस्जिद को हटाने के निर्देश दिए। आदेश पारित होने दूसरे पक्ष के लोगों ने तत्काल मस्जिद हटाने की मांग करते हुए एसडीएम तमकुहीराज को पत्रक सौपा था।
एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने बताया मातहतों को मुस्लिम पक्ष से बातचीत कर स्वेच्छा से मस्जिद हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद मुस्लिम पक्ष के लोग मस्जिद हटाने का काम करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें