फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन से उतरे तो यात्रियों को घर जाने में करनी पड़ी मशक्कत

Mon, 20 Oct 2025 07:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को घर तक जाने के लिए ऑटो रिक्शा या टैक्सी खोजने में ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। दीपावली के दिन भी लोगों की भीड़ कम नहीं रही। रेलवे स्टेशन से लेकर प्राइवेट स्टैंड तक परदेस से आने वाले लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सोमवार को आनंद विहार से रक्सौल तक जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अपने निर्धारित समय से 20 मिनट विलंब से पहुंची। ट्रेन से उतरते ही यात्री स्टेशन के बाहर खड़े वाहनों के पास भागते दिखे। देखते ही देखते कुछ ही मिनट में वहां खड़े टेंपो और ई-रिक्शा भर गए। दीपावली और छठ पूजा को लेकर परदेस से घर लौट रहे लोगों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रा करना वैसे ही भारी पड़ रहा है।
उन्हें पूरी रात और दिन खड़े होकर यात्रा करना पड़ा रहा है। किसी तरह अपने स्टेशन पर पहुंच रहे तो उन्हें अपने गंतव्य तक जाने को लेकर रेलवे स्टेशन से लेकर प्राइवेट स्टैंड तक मशक्कत करनी पड़ रही है। हालत यह है कि यात्रियों को रेलवे स्टेशन से लेकर टैक्सी स्टैंड से परेशान होना पड़ रहा है। यात्रियों की मजबूरी का फायदा प्राइवेट वाहन चालक उठा रहे हैं। वे मनमानी किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे अखिलेश यादव, राम दयाल यादव, लाल साहब सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, अजय कुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार, अयोध्या प्रसाद ने बताया कि ट्रेनों में इतनी भीड़ थी कि सोना उठना मुश्किल हो गया है। किसी तरह घर पहुंच जाए, इसका लाभ प्राइवेट वाहन चालक खूब उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें