फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आठ साल बाद बरवा बभनौली के बारी टोला में लौटा उजाला

Mon, 20 Oct 2025 07:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा बभनौली का बारी टोला आठ साल बाद फिर से रोशन हुआ है। वर्ष 2015-16 में सौभाग्य योजना के तहत ट्रांसफॉर्मर और पोल लगाए गए थे लेकिन सिर्फ एक दिन ट्रायल के तौर पर आपूर्ति आई इसके बाद से बंद हो गई। इसके चलते 50 से अधिक परिवार अंधेरे में जीवन बिता रहे थे। ठेकेदार अपना भुगतान भी लगाए गए पोल और तार का करा लिया।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत गांव में बिजली तो लगी लेकिन एक दिन जलने के बाद गांव का ही एक प्रभावशाली व्यक्ति अपने खेत में लगे पोल उखाड़ दिया। इसके बाद से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गांव के लोग लगातार बिजली निगम के जिम्मेदारों से शिकायत करते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। करीब आठ साल बाद बिजली निगम ने प्रभावशाली व्यक्ति के खेत से बिजली का पोल हटाकर दूसरे रास्ते से गांव की आपूर्ति चालू कराया।
छोटी दीपावली की रात करीब 10 बजे बिजली आने से गांव वाले काफी खुश नजर आए। बिजली आपूर्ति चालू कराने के लिए गांव के युवा पप्पू सिंह राजपूत ने अफसरों से लगातार शिकायत की थी। दुदही बिजली उपकेंद्र से गांव में बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

जेई सर्वेश दुबे ने बताया कि एक व्यक्ति के रोकने के कारण आपूर्ति ठप थी। दूसरे जगह पोल लगवाकर आपूर्ति बहाल कर दिया गया। इससे पूर्व इस गांव से कोई शिकायत नहीं मिली थी। जब शिकायत मिली तो आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें