फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बाद जनता की जेब पर भाजपा का डाका पड़ेगा : ओवैसी

विज्ञापन
पडरौना विधानसभा क्षेत्र के नेहरू इंटर कॉलेज में चुनावी सभा संबोधित करते ओवैसी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
चुनाव बाद जनता की जेब पर भाजपा का डाका पड़ेगा : ओवैसी
विज्ञापन

चुनावी सभा में ओवैसी बोले मोदी एवं योगी की नीतियों से जनता त्रस्त
कोटवा बाजार/जटहां बाजार (कुशीनगर)। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि चुनाव बीतते ही जनता की जेब पर भाजपा का डाका पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए जाएंगे।
रविवार को वह खड्डा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी वसीम अख्तर उर्फ मुन्ना के पक्ष में कोटवा बाजार में चुनावी सभा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी कहते हैं कि मैं गरीबों को निशुल्क अनाज दे रहा हूं, लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि 800 रुपये का अनाज देकर 1400 रुपये गैस सिलिंडर से वसूल कर रहे हैं। मोदी एवं योगी की नीतियों से जनता त्रस्त है। विकास नाम केवल दिखावा है। योगी पांच साल केवल एक वर्ग पर जुल्म करते आए हैं। किसान, मजदूर त्रस्त हैं ही, युवा सड़कों पर आ पहुंचे हैं। उन्हें नौकरी नहीं दी।
विज्ञापन

खड्डा क्षेत्र के एक गांव में एक कुशवाहा परिवार में शादी के पहले 13 लोगों की मौत हो गई। उनके ऊपर पहाड़ जैसे दुखों की सुधि ली नहीं और झूठा भाषण देते हैं कि हमने ये किया, वो किया। जनता बहकावे में आने वाली नहीं है।
नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार बनी तो ढाई वर्ष बाबू सिंह कुशवाहा और ढाई वर्ष दलित समाज का सीएम रहेगा। उन्होंने कहा कि तीन डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि स्लाटर हाउस को क्यों बंद कराया गया। हम क्या खाएं-पीएं या पहनें। उससे बीजेपी सरकार को क्या आपत्ति। रविवार की शाम करीब 4 बजकर 15 मिनट पर मंच पर पहुंचते ही माइक हाथ में लेकर सीधे बीजेपी सरकार पर हमला बोले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को हिजाब पहनने पर बीजेपी सरकार को क्यों आपत्ति है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि स्लाटर हाउस को एक रणनीति के तहत बंद कराया गया। उन्होंने कहा कि मुझ पर कुछ दहशतगर्दो ने हमला किया, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं जिंदा रहकर इनके नाक में दम कर दूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें