तमकुहीराज एसडीएम को पत्रक सौंपते बार संघ के अधिवक्ता। स्रोत - सोशल मीडिया
- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
तमकुहीराज। पडरौना-तमकुही एनएच-27 बी के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने तक जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक के विरोध में बार संघ के अधिवक्ताओं ने बुधवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने मांग की कि प्रतिबंध केवल हाईवे से प्रभावित गाटा संख्याओं तक सीमित रखा जाए, न कि संपूर्ण ग्राम सभा की भूमि पर।
अधिवक्ताओं का कहना है कि हाईवे से जुड़े गांवों की जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक से आम लोगों के साथ ही राजस्व न्यायालय में कार्य करने वाले अधिवक्ताओं को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित गाटा पर रोक लगाई जानी चाहिए।
ज्ञापन के माध्यम से झरही नदी के संरक्षण की मांग भी उठाई। अधिवक्ताओं का कहना है कि ऐतिहासिक महत्व की झरही नदी अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। यह नदी तमकुहीराज कस्बे और आसपास के क्षेत्रों की सिंचाई का आधार रही है। इसके संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
अधिवक्ताओं ने प्रशासन से दोनों मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बार संघ के अध्यक्ष अशोक राय, महामंत्री अमरनाथ सिंह, अशोक पांडेय, दीपक कुमार, आरएन पांडेय, जमील अहमद सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवादट