मेंहदावल । नगर पंचायत के ब्रह्मचारी मोहल्ला में निजी भूमि पर हो रहे मदरसे का निर्माण पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। भूमि व निर्माण कार्य से संबंधित दस्तावेज तलब किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर पंचायत मेंहदावल के बारागद्दी निवासी जहीरूद्दीन अंसारी द्वारा ब्रह्मचारी मोहल्ले में मंगलवार को मदरसे का निर्माण कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एसडीम मेंहदावल संजीव कुमार राय व थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह को दी। देर शाम मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य को रोक दिया। निर्माण से संबंधित सभी अभिलेख पुलिस ने तलब किए हैं। दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया है।
थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। कागजात देखने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।