फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुप्रिया की मौत मामले की जांच करेंगे एडीएम

Sun, 08 Jun 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज में क्रमिक अनशन पर बैठे लोग। स्रोत -सोशल मीडिया  
विज्ञापन
पडरौना/तमकुहीराज। प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने शनिवार को एडीएम (न्यायिक) को जांच करने संबंधी आदेश जारी किया। जिलाधिकारी के आदेश के बाद न्याय की मांग को लेकर चल रहा धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

22 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज में सुप्रिया सिंह की प्रसव के दौरान हुई मृत्यु के मामले में उनके ससुर राकेश की 29 मई को की गई शिकायत एवं सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता अमित सिंह द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र तथा प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों की ओर से छह जून को प्रस्तुत पत्रक एवं प्रकरण के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित जांच टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच आख्या दो जून के मद्देनजर इस प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) को जांच अधिकारी नामित किया गया है। प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जांच आख्या का परीक्षण तथा सभी पक्षों को सुनकर स्थलीय जांच करके अपनी विस्तृत जांच आख्या 15 दिन में प्रस्तुत करेंगे।
नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर सात सरदार पटेल नगर निवासी सुप्रिया की मौत के तीन दिन बाद सीएचसी की महिला डॉ. सलोनी जायसवाल, स्टॉप नर्स ममता चौहान और सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राय के खिलाफ परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीएमओ की ओर से कराए गए जांच के बाद डॉ. सलोनी जायसवाल, स्टॉप नर्स ममता चौहान का स्थांतरण कर दिया गया, वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राय को पद से हटाकर फाजिलनगर के फरेंदा न्यू पीएचसी पर भेज दिया गया आरोप है कि अभी तक सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राय अपना चार्ज सीएमओ के आदेश के बाद भी डॉ. हिमांशु मिश्रा को नहीं सौंपे हैं। सरदार पटेल की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे रहे। एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ पुंडीर, सीओ राकेश प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला की अगुवाई में प्रशासनिक अमला धरनास्थल पर पहुंचा और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें